विराट कोहली फिर बने ICC ODI Rankings में नंबर वन बल्लेबाज,


Mumbai: ICC ODI Rankings में एक बार फिर किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। विराट कोहली फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। हिटमैन रोहित शर्मा से नंबर वन वनडे बैटर का ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भले ही विराट कोहली 54वां वनडे शतक नहीं जड़ पाए, लेकिन फिर भी नंबर वन बल्लेबाज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बन गए हैं। 91 गेंदों में 93 रनों की पारी वडोदरा में विराट कोहली ने खेली थी। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे।वनडे में कोहली की पिछली 5 पारियों पर नजर डालें तो उन्होंने सभी में 50+ स्कोर बनाए हैं, जिसमें क्रमश: 74*, 135, 102, 65* और 93 रनों की पारियां शामिल हैं।कोहली ने जुलाई 2021 के बाद पहली बार नंबर वन बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल की है। बताते चलें कि कोहली ने पहली बार अक्टूबर, 2013 में पहली बार नंबर वन बल्लेबाज बनने की रैंकिंग हासिल की थी।दोबारा नंबर वन बनने के साथ कोहली 825 दिन तक नंबर वन बनने वाले बल्लेबाज हैं। इसके साथ वह सबसे ज्यादा दिन तक नंबर वन रहने वाले दुनिया के दसवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं भारत के लिए वह सबसे ज्यादा दिन तक टॉप पर रहने वाले बल्लेबाज हैं।




