मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों की हुई जांच, डीटीओ ने 2,37,500 की दण्ड वसूली की

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जाँच की गई.
जाँच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,37,500 (दो लाख सैंतीस हजार पाँच सौ रुपये) की दंडात्मक राशि की वसूली की गई. इस दौरान विशेष रूप से भारी माल वाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving Licence) सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जाँच की गई. साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन नहीं करने का सख्त निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जाँच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे. जाँच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सुधा-बन्ना ने कांग्रेस झारखंड प्रभारी के राजू से मिलकर लिया आशीर्वाद

Thanks for your Feedback!

You may have missed