Advertisements
Advertisements

बिहार: इंडियन रेलवे पत्थरमारों से परेशान है। बिहार में तीन दिनों में दूसरी बार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पत्थरबाजों ने निशाना बनाया है। शनिवार को पत्थरमारों ने समस्तीपुर दुबहां स्टेशन के बीच वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर मारा। इससे ट्रेन के चेयर कार का एक कांच टूट गया है। हालांकि उस सीट पर सवार यात्री सुरक्षित है। उन्हें कोई चोट नहीं आई। लेकिन, इस वारदात से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स(आरपीएफ) गई है। टीम बनाकर छानबीन शुरू कर दी गयी है।शनिवार को वंदे भारत ट्रेन समस्तीपुर से खुली थी। मुजफ्फरपुर पहुंचने से पहले ही दुबहां के समीप ट्रेन पर पथराव हुआ। हमले में एक कोच का बाहरी शीशा टूट गया। ट्रेन के दानापुर पहुंचने के बाद रेलवे तकनीकी टीम ने क्षतिग्रस्त कांच को दुरुस्त किया। आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे ने एक बार फिर आम जनता से राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है।इससे पहले मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत पर पथराव किया गया था, जिसमें तीन बोगियों के शीशे टूट गए थे। उस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। चौंकाने वाली बात ये है कि उन लड़कों ने केवल सोशल मीडिया पर ‘रील्स’ बनाने और वीडियो वायरल करने के लिए ट्रेन को निशाना बनाया था। पुलिस ने उनके द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर ही उनकी पहचान की थी।जिस वक्त ये हमला हुआ, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा उसी क्षेत्र में मौजूद थे। अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। आरपीएफ की विशेष टीमें अब नारायणपुर और समस्तीपुर, दोनों मामलों की तहकीकात में जुट गई हैं। बिहार में लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेल यात्रियों और सुरक्षा बलों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed