वैभव सूर्यवंशी के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड…

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका (India U19 vs South Africa U19) के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली है. वैभव सूर्यवंशी (vaibhav suryavanshi) की कप्तानी में भारतीय टीम ने मेजबानों का सीरीज में क्लीन स्वीप किया. वैभव ने इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 13 साल पुराने विश्व कीर्तिमान को तोड़ दिया है. बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर वैभव अंडर 19 क्रिकेट में बाइलेटरल सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं. उन्होंने हमवतन उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने साल 2012 में विश्व कीर्तिमान को अपने नाम किया था.वैभव ने तीन मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए.उन्होंने तीसरे वनडे में शतक जड़ा. सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सैकड़ा जड़ा जबकि आरोन जॉर्ज ने भी शतकीय पारी खेली. जिससे भारत की अंडर-19 टीम ने तीसरे युवा वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 233 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज क्लीन स्वीप कर ली.वैभव की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और सीरीज जीतकर ही दम लिया। भारतीय अंडर-19 टीम ने पहले वनडे को DLS मैथड से 25 रन से जीता था। इसके बाद दूसरे मुकाबले को भारतीय युवा टीम ने DLS मैथड से 8 विकेट से अपने नाम किया। आज, 7 जनवरी को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे को भारतीय टीम ने 233 रन से जीता।तीसरे वनडे की बात करें तो भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी के अलावा एरोन जॉर्ज ने शतक लगाया। वैभव ने 9 चौकों और 10 छक्‍कों की मदद से 74 गेंदों पर 127 रन की पारी खेली। वहीं एरोन ने 16 चौकों की मदद से 106 गेंदों पर 118 रन ठोके। इन शतकों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम 35 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed