अमेरिकी सीनेट में ईरान पर हमले रोकने का प्रस्ताव फेल, ट्रंप को मिली राजनीतिक राहत


वाशिंगटन : अमेरिका में चल रहे ईरान‑संबंधी संघर्ष को रोकने की कोशिश पर बड़ा फैसला सामने आया है। अमेरिकी सीनेट ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि ईरान पर जारी हमलों को रोकने से पहले कांग्रेस की मंजूरी जरूरी है। यह प्रस्ताव, जिसे “वार पावर्स रेजोल्यूशन” कहा गया, बुधवार को वोटिंग के दौरान 53 के मुकाबले 47 वोटों से फेल हो गया। प्रस्ताव का समर्थन करने वाले नेता चाहते थे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान में युद्ध जारी रखने से पहले कांग्रेस की अनुमति लें। विपक्ष के सदस्यों का कहना था कि सैन्य कार्रवाई पर कांग्रेस की भूमिका संविधान के अनुरूप होनी चाहिए।हालांकि कई रिपब्लिकन नेताओं ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव गलत है और राष्ट्रपति को युद्ध संचालित करने की पूरी शक्ति दी जानी चाहिए।

मतलब यह है कि ट्रंप प्रशासन अब ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य अभियान को इसी तरह जारी रख सकता है, जबकि इजरायल के साथ मिलकर ऑपरेशन भी आगे बढ़ रहा है।इस फैसले के बाद राजनीतिक वातावरण और तेज हो गया है, क्योंकि कुछ सांसदों का कहना है कि युद्ध का विस्तार हो रहा है बिना पूरे देश की सहमति के। वहीं समर्थक इसे आतंकवाद के खिलाफ जरूरी कदम बता रहे हैं। स्थिति के आगे क्या परिणाम होंगे और क्या इसी तरह संघर्ष आगे बढ़ेगा, यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।



