अधीर के राष्ट्रपति वाले बयान पर संसद में हंगामा, बीजेपी ने की सोनिया गांधी से मांफी मांगने की मांग

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपने आपत्तिजनक बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बुरी तरह घिर गए हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने लोकसभा में सोनिया गांधी से माफी की मांग की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अधीर पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देश की पत्नी के रूप में संबोधित किया। यह जानते हुए भी कि यह संबोधन देश के हर मूल्य एवं संस्कृति के खिलाफ है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी को संसद में और सड़क पर राष्ट्रपति मुर्मू और देश से माफी मांगनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अधीर के बयान पर संसद में हंगामा

अधीर के बयान पर गुरुवार को लोकसभा में हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी और अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा। सदन में हंगामा बढ़ता देख लोकसभा की कार्यवाही दिन के 12 बजे तक स्थगित हो गई। भाजपा की मांग है कि अधीर के बयान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए। अधीर के बयान पर राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोर्चा संभालते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

ईरानी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

स्मृति इरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बताता है कि उनकी पार्टी की सोच क्या है। उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी जी ने राष्ट्रपति जी को राष्ट्र की पत्नी बताकर अपनी सोच उजागर की है। यह सभी जानते हैं कि कांग्रेस की सोच आदिवासी विरोधी है और महिलाओं के खिलाफ है। अधीर रंजन चौधरी ही नहीं कांग्रेस को भी इस पर माफी मांगनी चाहिए। भारी हंगामा के बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

See also  मलाइका अरोड़ा संग वायरल वीडियो पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, रिश्ते को लेकर कही ये बात

अधीर रंजन चौधरी ने कहा था

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित का था। विजय चौक पर बुधवार को कांग्रेस सांसदों के साथ धरने पर बैठे अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘धरना देंगे। मार्च करेंगे। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। राष्ट्रपति भवन आज भी जाने की कोशिश करेंगे। हिंदुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं?’

कांग्रेस नेता ने दी सफाई

भाजपा के निशाने पर आने के बाद कांग्रेस नेता ने अब सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह शब्द उनके मुंह से गलती से निकल गया। इसके लिए उन्हें भाजपा से माफी क्यों मांगनी चाहिए।अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कल और परसों लगातार हम लोग जब विजय चौक की तरफ प्रदर्शन कर रहे थे तो हमसे पूछा गया कि आप कहां जाना चाहते हैं तो मैंने कहा था कि राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं।राष्ट्रपति बोलने के तुरंत बाद निकल गया कि राष्ट्रपत्नी से मिलना चाहते हैं। मेरी टिप्पणी के बाद पत्रकार तुरंत निकल गए, मैं उन्हें मिलकर बताना चाहता था, लेकिन वह मिले ही नहीं।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed