यूपी में 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ का बजट, योगी सरकार ने खर्च 13 परसेंट बढ़ाया


उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच सबकी निगाहें आज यानी बुधवार 11 फरवरी पर टिकी हुई हैं. प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, योगी सरकार का अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बजट पेश कर रहे हैं. साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पेश होने वाला यह आखिरी पूर्ण बजट कई मायनों में ऐतिहासिक हो सकता है, जिसका कुल आकार 9 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक होने का अनुमान है.
इस बजट का मुख्य केंद्र राज्य का बुनियादी ढांचा और क्षेत्रीय विकास होगा. विशेष रूप से पूर्वांचल और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय असंतुलन को खत्म करने के लिए सरकार बड़ी सौगात दे सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पूर्वांचल और बुंदेलखंड विकास निधि के लिए लगभग 1900 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की संभावना है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में करीब 700 करोड़ रुपये ज्यादा है. इस कदम से इन दोनों क्षेत्रों के 37 पिछड़े जिलों के विकास को नई रफ्तार मिलेगी.
इसके अलावा, बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर भारी निवेश की उम्मीद है. बुनियादी विकास के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को साधने की यह कोशिश यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है.
यूपी बजट 2026-27 से जुड़ी हर बड़ी और छोटी खबर, पल-पल के अपडेट और विश्लेषण के लिए यूपी Tak के इस लाइव ब्लॉग के साथ निरंतर जुड़े रहें.




