प्रधानमंत्री आवास पर PM मोदी से मिले यूपी के CM योगी आदित्यनाथ,

0
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 चुनाव को लेकर मंथन किया गया।पीएम मोदी और सीएम योगी के बीच करीब एक घंटे तक प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात चली है। इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।भाजपा ने हाल ही में पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके बाद से ही पार्टी और संगठन में नेताओं के समायोजन को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में लंबे समय से प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। राजनीतिक जानकार तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि इस बार बीजेपी पश्चिमी यूपी के कई चेहरों को आगे कर सकती है। हाल में हुई ब्राह्मण विधायकों की बैठक का असर भी मंत्रिमंडल पर देखने को मिल सकता है।उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी से ही बीजेपी ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है, समीकरण भी साधे जा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटें जीत स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी रही थी और उसे 111 सीटों से संतोष करना पड़ गया था। कांग्रेस को दो और मायावती की बीएसपी को एक सीट मिली थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed