बिजनौर में अनोखा नजारा: 48 घंटे से हनुमान मंदिर के चारों ओर कुत्ता कर रहा परिक्रमा

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नंदपुर गांव में एक अनोखी घटना लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई है। यहां एक कुत्ता पिछले 48 घंटे से बिना रुके हनुमान जी के मंदिर की मूर्ति के चारों ओर परिक्रमा कर रहा है, जिसे स्थानीय लोग चमत्कार की तरह देख रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय निवासियों के मुताबिक कुत्ता सोमवार सुबह लगभग चार बजे मंदिर परिसर में आया और उसने भगवान हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। आश्चर्य की बात यह है कि दो दिन से वह थके बिना, कहीं रुके लगातार परिक्रमा कर रहा है। उसकी यह भक्ति देख आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में एकत्र हो गई है।

श्रद्धालु कुत्ते के इस अद्भुत व्यवहार को भगवान की कृपा का संकेत मान रहे हैं। उन्होंने कुत्ते को खाना-पानी देने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं खा रहा है और न ही किसी पर भौंक रहा है। कुछ ग्रामीणों ने तो दावा किया कि सोमवार को कुत्ते के सिर पर एक जंगली कबूतर भी बैठा था, जो बाद में मर गया, और तभी से कुत्ता परिक्रमा करता रहा।

मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन शुरू हो गया है और लोग दूर-दूर से इस ‘भक्त कुत्ते’ को देखने आ रहे हैं। कई लोगों ने उसके सामने मत्था भी टेका और इसे शुभ संकेत मानकर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोग इसे हनुमान भक्त की असामान्य भक्ति मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे प्राकृतिक व्यवहार के रूप में देख रहे हैं।

See also  हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का बड़ा दावा, IRGC बोला – हमारे नियंत्रण में रास्ता; भारत के लिए क्यों बन सकती है राहत की खबर

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed