पूर्व प्रखर पत्रकार और शिक्षक का असामयिक निधन, शोक की लहर


Saraikela: पूर्व प्रखर पत्रकार और शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव 58 वर्ष का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद असामयिक निधन हो गया है. जिससे आदित्यपुर में शोक की लहर है. 1990 के दशक में “आवाज” और “चमकता आईना” नामक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में अपनी लेखनी का जादू दिखा चुके हेमंत श्रीवास्तव वर्ष 2000 में सहायक शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त हो गए थे, जिसके बाद से वे सहायक शिक्षक और प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रहे थे. पिछले कुछ वर्षों से वे गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति बीमारी की वजह से ही घर के बगल में मध्य विद्यालय कुलुपटंगा में कर दिया गया था. आज दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने आदित्यपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे पत्नी और एक अविवाहित पुत्र (इंजीनियरिंग में अध्ययनरत) छोड़ गए हैं. उनका अंतिम संस्कार रविवार को पार्वती घाट बिष्टुपुर में किया जाएगा.




