एनआईटी जमशेदपुर में स्नातक नवागंतुकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2K25 – नई यात्रा की शुरुआत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर ने अपने नए स्नातक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2025 का आयोजन टीएसजी भवन में किया। निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधर ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन, जिम्मेदारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने, विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ाने तथा सकारात्मक मानसिकता बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगले दो वर्षों में नया ऑडिटोरियम तथा मेगा मेस के ऊपर छात्र गतिविधि केंद्र का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एनआईटी जमशेदपुर के हॉस्टल देश के सर्वश्रेष्ठ हॉस्टलों में से हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एन. बी. पटेल ने अपने प्रेरक वक्तव्य में छात्रों को याद दिलाया कि वे देश के भविष्य के वाहक हैं। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि अच्छा इंसान बनने की यात्रा भी है। उन्होंने नोकिया के उदाहरण, चार्ल्स डार्विन के अनुकूलन सिद्धांत और चीन, रूस, जापान जैसे देशों की आत्मनिर्भरता के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निरंतर सीखने, नवाचार और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने “डेटा और एल्गोरिदम की लड़ाई” को दूसरी आज़ादी की लड़ाई बताया और छात्रों से सच बोलने, आत्मनिर्भर बनने तथा कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे नवागंतुक छात्र अपने शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा को आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रारंभ करने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक प्रो. आर.वी. शर्मा, कुलसचिव कर्नल (डॉ.) निशीथ राय, सभी डीन, सभी विभागाध्यक्ष, सभी संकायाध्यक्ष, एसएसी अध्यक्ष, कंप्यूटर केंद्र प्रमुख और छात्र परिषद के सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed