मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत अवर सचिव मंत्रिमंडल विभाग श्री देवदास दत्ता ने 51 सरायकेला एवं 57 खरसावां विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मतदान केंद्र का विशेष अभियान अंतर्गत किया निरीक्षण किया

Advertisements

सरायकेला खरसावां (संवाददाता ):-निरीक्षण के क्रममें उन्होंने विशेष अभियान में प्राप्त प्रपत्रों 06, 07, 08 व 08 (क) का अवलोकन कियाअवर सचिव मंत्रिमंडल विभाग, श्री देवदास दत्ता ने आज मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के तहत सरायकेला विधानसभा क्षेत्रांतर्गत में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 347,354,344,350,351,335,336, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 45,46,47 48,49एवं छोटा गम्हरिया मतदान केंद्र संख्या 146 तथा खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केंद्र संख्या 244,245,347,354,344,335में आयोजित विशेष अभियान का औचक निरीक्षण कर प्रपत्र 06, 07, 08 व 08 क का अवलोकन किया।निरीक्षण के क्रम में सभी मतदान केंद्र के संबंधित बीएलओ, सेविका एवं सहायिका उपस्थित पाए गए। अवर सचिव ने अबतक मतदाताओं से अबतक प्राप्त किए गए प्रपत्रों की जाँच कर मतदाता सूची में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले तथा 01 जनवरी 2022 को अहर्त्ता रखने वाले नए मतदाताओं की पहचान कर उन्हें अधिक अधिक संख्या में मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया। इस संबंध में उन्होंने सेविका एवं सहायिका को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कर विशेष अभियान की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने प्राप्त प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ ही विलोपन एवं त्रुटि सुधार पर भी विशेष ध्यान देने इसपर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह ने बीएलओ को घर घर जाकर 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने हेतु प्रपत्र 06 भरवाने का निर्देश दिया एवं सभी बीएलओ, सेविका एवं सहायिकाओं को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 के साथ ही हर-घर दस्तक टीकाकरण अभियान का भी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रथम अथवा द्वितीय डोज लेने के हेतु प्रेरित करने का भी निर्देश दिया।_

Advertisements
Advertisements

You may have missed