राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ सरायकेला से किया गया, झंडी दिखा जागरूकता रथ किया रवाना
Advertisements

Advertisements

Saraikela :- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ समाहरणालय परिसर, सरायकेला से किया गया. अभियान के सफल क्रियान्वयन के निमित्त जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा. उन्होंने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से तंबाकू सेवन के विरुद्ध व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता फैलाना है, ताकि जिले को तंबाकूमुक्त समाज के रूप में विकसित किया जा सके.
Advertisements


Advertisements


