“हर वार्ड दस्तक” अभियान के तहत वार्ड संख्या 4 में प्रशासक ने की बैठक, निगम के वरीय पदाधिकारी एवं सभी विभाग के पदाधिकरियो को दिया निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: नगर निगम आदित्यपुर के द्वारा के “हर वार्ड दस्तक” अभियान के तहत वार्ड संख्या 4 में प्रशासक रवि प्रकाश के द्वारा निगम के वरीय पदाधिकारी एवं सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ स्थानीय लोगों से जन समस्या की जानकारी एवं त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निदेश दिया गया. वार्ड संख्या 4 में पहले से प्राप्त समस्याओं का समाधान करते हुए कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट मरम्मती , होल्डिंग टैक्स, जल शुल्क, प्रधानमंत्री आवास योजना , जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का निवारण किया गया. इसके साथ ही पूर्व पार्षद ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिको के द्वारा कई अन्य समस्याओं को विस्तृत रूप से समझा गया एवं जल्द ही इसका निष्पादन करने हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारी को स्थल निरीक्षण करते हुए प्रक्रिया शुरू करने हेतु निदेश दिया गया. घर घर कचरा उठाव में लापरवाही बरतने पर एजेंसी को फटकार लगाया एवं कार्य में सुधार लाने हेतु कड़ा निर्देश दिया गया.

* ये समस्याएं उठी –

1. भलोटिया रोड में अतिक्रमण हटाने.
2. भलोटिया फैक्ट्री के पीछे कचरा को हटवाने.
3. मोती नगर काली मंदिर के पीछे गली एवं सड़क में अवस्थित नाली में टूटी स्लैब का निर्माण करने.
4. गायत्री नगर रोड संख्या 2 में ह्यूम पाइप नाली निर्माण कराने.
5. बोलाईडीह रोड में शीतला मंदिर से कारू के घर तक सड़क निर्माण कराने.
6. गायत्री नगर रोड संख्या 5 में नाला निर्माण तथा सड़क निर्माण कराने.
7. सामुदायिक भवन निर्माण कराने.
8. गमहरिया खटाल के पीछे नाली सफाई कराने.
9. घर घर कचरा उठाव सुनिश्चित करने हेतु

इसके साथ ही निगम के नगर प्रबंधक की निगरानी में साफ सफाई कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भलोटिया फैक्ट्री के पीछे कचरा को हटाया जा रहा है. 8 ट्रेक्टर कचरा जेसीबी के माध्यम से हटाया गया एवं अगले 3 दिनों में पूर्णतः साफ करवा दिया जाएगा. भालोटीया रोड से मोती नगर काली मंदिर के पीछे गली एवं सड़क में अवस्थित नाली की सफाई ब्लीचिंग छिड़काव कार्य कराया गया. अगले कुछ दिनों तक विशेष अभियान चलाते हुए सभी नालियों की सफाई की जाएगी. सभा में पूर्व पार्षद मनोरमा देवी, सोनू सिंह, विनोद सिंह, कार्यपालक अभियंता, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक, प्रधानमंत्री आवास योजना विशेषज्ञ, जन्म मृत्यु विभाग के पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, राजस्व निरीक्षक,जलापूर्ति योजना एजेंसी के पदाधिकारी, क्यूब बायोटेक के पदाधिकारी, स्पैरो सॉफ्टेक के कर्मी, ब्रजेश तिवारी, बीरेंद्र शर्मा , संतोष सिंह , राजू सिंह स्थानीय निवासी मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed