जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बैठक आयोजित


चाईबासा:- उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक,सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक और सामाजिक उत्प्रेरक सहित अन्य उपस्थित रहे।


बैठक उपरांत जिला उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेसलाइन सर्वे, ईवीआर फंड के तहत जितने भी यूसी पेंडिंग है, सभी को सभी कार्य शीघ्र पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि कुछ मुखिया, एसएचजी ग्रुप और जेएसएलपीएस ग्रुप पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिस पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए कुर्की और जब्ती का कार्य किया जाएगा।
चक्रधरपुर प्रमंडल के अंतर्गत चक्रधरपुर, गोइलकेरा , बंन्दगांव से 3508 शौचालयों का 4,20,96,000 राशि का उपयोगिता प्रमाण समायोजन 19 मार्च 2022 तक अवश्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस हेतु 19/03/ 2022 को चक्रधरपुर प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में कैंप का आयोजन करते हुए सम्बंधित मुखिया, जलसहिया एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बुलाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र समर्पित कराया जाय। उपयोगिता प्रमाण पत्र समायोजित नहीं करने वाले मुखिया,जलसहिया एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों पर राशि गबन के आरोप में एफ० आई० आर० दर्ज किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। चाईबासा प्रमंडल अंतर्गत लेफ्ट बिहाइंड बेनेफिशरीज और नो वन लेफ्ट बिहाइंड के तहत व्यक्तिगत शौचालयो के लिए उपलब्ध कराए गए राशि का समायोजन 19.03 .2022 अवश्य रूप से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
बेसलाइन सर्वे 2012 के शौचालयों का Geotagg जियोटैग 19 मार्च तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। ओ डी एफ प्लस सर्वे के तहत 217 पंचायत के 122 पंचायत में 1266 गावं का सर्वे शुरू किया गया है इसमें से सिर्फ 44 गांवों का डाटा पूर्ण रूप से अपलोड किया गया है जो कि काफी खेदजनक है. 19. 03. 2022 तक कम से कम 210 गांवों का सर्वे पूर्ण करने हेतु जिला उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया।
