लुधियाना में दो आतंकियों का एनकाउंटर

0
Advertisements
Advertisements

लुधियाना: लुधियाना में पंजाब पुलिस ने दो आतंकियों का एनकाउंटर किया है, दोनों आतंकियों के तार आतंकी ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जो पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन दोनों संदिग्ध लोगों को हैंड ग्रेनेड इकट्ठा करके तयशुदा जगहों पर फेंकने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने समय रहते इन्हें धर दबोचा है। पुलिस ने मौके से हैंड ग्रेनेड, कुछ पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर की ये घटना लुधियाना शहर से बाहर आउटर पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। अगर पकड़े ना जाते तो ये दोनों आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे।पंजाब पुलिस ने बताया कि लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा (दिल्ली-अमृतसर हाईवे) पर पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के दो आतंकवादियों का एनकाउंटर किया गया है जिसमें दो आतंकी घायल हैं। घायल हुए आतंकियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पहले पकड़े गए तीन आतंकियों की पूछताछ से मिली सूचना पर ट्रैप लगाया गया था। पुलिस हिरासत में लिए आतंकियों को सामान बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी आतंकियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। आतंकियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकी घायल हो गए हैं। ये आतंकी अलग-अलग जगहों पर ग्रेनेड हमले करने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके पास से पिस्टल और हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस ने आतंकियों के पास से 50 पिस्टल की गोलियां भी बरामद की हैं। उन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के साथी दूसरे राज्यों से भी पकड़े गए हैं। इसलिए माना जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने इन आतंकियों को रोकने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed