भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो-दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति कल से जमशेदपुर में

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से जमशेदपुर में आयोजित होगी। साकची स्थित धालभूम क्लब में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं का जुटान होगा। बैठक को संबोधित करने के लिए बतौर मुख्य वक्ता एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रभारी माननीय श्रीमती कमला देवी पटले, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भोला सिंह जी, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल जी सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। संबंधित जानकारी पूर्व मंत्री सह भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने जमशेदपुर परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिये। श्री बाउरी ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग विषयक मामलों पर चर्चाएं की जायेगी। पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के क्रम में अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की यूपीए गठबंधन सरकार अनुसूचित जाति को ठगने का कार्य कर रही है। यहाँ तक कि केंद्र सरकार द्वारा एससी के लिए बनी योजनाओं को झारखंड राज्य में लागू होने में अड़चनें उतपन्न कर रही है। संवाददाता सम्मेलन में अमर बाउरी, विमल बैठा, मुचिराम बाउरी, अजित कालिंदी मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

● दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के परिजनों से मिलेंगे लाल सिंह आर्य, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य शनिवार को शहर के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह साढ़े आठ बजे दिवंगत भाजपा नेता हराधन दास के बागुनहातु स्थित आवास पहुँचकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात सुबह साढ़े नौ बजे गोलमुरी में रामदेव बागान स्थित संत श्री रविदास जी के मंदिर में पौधारोपण करेंगे। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11 बजे धालभूम क्लब में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर तीन बजे से धलाभूम क्लब में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विचार रखेंगे।

See also  उलीडीह में शराब पार्टी बनी खूनखराबे की वजह: दोस्त पर चाकू चलाने वाला युवक गिरफ्तार

● कमला देवी पटले पहुंचीं शहर, गर्मजोशी से स्वागत

अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मोर्चा की झारखंड प्रभारी कमला देवी पटले का शुक्रवार शाम जमशेदपुर पहुंची। शहर आगमन पर टाटानगर स्टेशन पर उनका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गाजे-बाजे और फूल मालाओं द्वारा गर्मजोशी से अभिनंदन हुआ। स्वागत कार्यक्रम की अगुआई भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने किया। अभिनंद कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री रंजय भारती, प्रदेश मंत्री कमलेश राम, जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, सतीश मुखी, अशोक बेहरा, चंदन भारती सहित अन्य मौजूद थें।

Advertisements

You may have missed