25 करोड़ की हेरा-फेरी में जुगसलाई से दो गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : 25 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी के मामले में हरियाणा पुलिस ने जुगसलाई में छापेमारी कर वाहिद और फहीम खान को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से पुलिस ने दो बैग भी बरामद किया है. बैग से पुलिस ने नकदी और जेवर भी बरामद किया है. दोनों की तलाश हरियाणा पुलिस कई माह से कर रही थी. लोकेशन ट्रैक करने के बाद हरियाणा पुलिस एक दिन पहले जमशेदपुर पहुंची थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भारी सुरक्षा के बीच छापेमारी

हरियाणा और जमशेदपुर की पुलिस ने जुगसलाई में प्रवेश करते ही सबसे पहले सभी रास्ते को सील कर दिया और भारी सुरक्षा के बीच छापेमारी की. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती होने के कारण किसी को विरोध करने का मौका ही नहीं दिया गया. इधर फहीम के बारे में बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में हेरा-फेरी के रुपये से ही नयी चमचमाती कार खरीदी है. 22 लाख की कार की भी जानकारी हरियाणा पुलिस को मिल गयी थी

Advertisements
See also  श्रीनाथ विश्वविद्यालय में रंगोत्सव 2026 का आयोजन, रंग गुलाल से कैंपस हुआ रंगीन

Thanks for your Feedback!