चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड के फरार चल रहे दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला-खरसावां :- सरायकेला-खरसावां जिले के चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड के फरार चल रहे दो आरोपी छोटू दिग्गी उर्फ डिक्की और रवि सरदार ने पुलिसया दबाव में आकर अंतत: कोर्ट में सरेंडर कर दिया. दोनों ने सरायकेला कोर्ट की सीजेएम मंजू कुमारी के अदालत में सरेंडर किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब आदित्यपुर पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ये है मामला
बता दे कि 29 जुलाई की रात पूर्व विधायक अरविंद सिंह के सारे कन्हैया सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने हत्या आरोपी कन्हैया सिंह की बेटी अपर्णा सिंह, उसके प्रेमी राजवीर सिंह और शूटर निखिल गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेजा था. वहीं पुलिस ने कांग्रेस नेता छोटराय किस्कू के नाबालिग बेटे को भी पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा था. इस मामले में छोटू दिग्गी और रवि सरदार की संलिप्तता सामने आई थी. पुलिस लगातार दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

Advertisements
See also  गायत्री महायज्ञ, सामूहिक जप-ध्यान और फूलों की होली के बीच नारी सशक्तिकरण का संदेश जमशेदपुर

Thanks for your Feedback!

You may have missed