तुषार कपूर की प्रॉपर्टी डील ने मचाई हलचल

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: बॉलीवुड और रियल एस्टेट की दुनिया एक बार फिर चर्चा में आ गई है। अभिनेता तुषार कपूर ने मुंबई के सबअर्बन इलाके में स्थित अपनी एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को जापान की दिग्गज कंपनी NTT Group की भारतीय यूनिट को बेच दिया है। इस हाई-वैल्यू डील की कीमत करीब 559 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जिसने रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल मचा दी है।तुषार कपूर की इस कंपनी में उनके पिता और दिग्गज अभिनेता जीतेन्द्र की कंपनी पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड की भी हिस्सेदारी है। यह प्रॉपर्टी मुंबई के चांदिवली इलाके में स्थित बालाजी आईटी पार्क में मौजूद है और इसका रजिस्ट्रेशन 9 जनवरी को पूरा किया गया।इस डील के तहत जापानी कंपनी ने करीब 30,195 वर्ग मीटर में फैली एक विशाल कमर्शियल जगह खरीदी है। इसमें ग्राउंड प्लस 10 मंजिला DC-10 बिल्डिंग, जिसमें एक डेटा सेंटर संचालित है, के साथ-साथ एक अलग चार मंजिला डीज़ल जनरेटर स्ट्रक्चर भी शामिल है। यह प्रॉपर्टी मौजूदा समय में डेटा सेंटर जैसी हाई-डिमांड इंफ्रास्ट्रक्चर कैटेगरी में आती है, जिससे इसकी वैल्यू और भी ज्यादा बढ़ जाती है।रियल एस्टेट बाजार में यह डील इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले मई 2025 में 855 करोड़ रुपये का एक बड़ा सौदा भी इसी सेक्टर में रजिस्टर किया गया था, जो मुंबई में कमर्शियल प्रॉपर्टी की बढ़ती डिमांड को दर्शाता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed