ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले चावल पर सख्ती के दिए संकेत,

0
Advertisements
Advertisements

अमेरिका : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से अमेरिका आने वाले चावल पर सख्ती करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि भारत को अपना चावल अमेरिकी बाजार में नहीं खपाना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि ऐसा न हो, हम इसका ध्यान रखेंगे। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए ये बात कही।डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में किसानों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और कृषि मंत्री ब्रुक रोलिंस भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने किसानों के लिए 12 अरब डॉलर की संघीय मदद देने का भी एलान किया। बैठक में केनेडी राइस मिल के मालिकाना हक वाले परिवार की सदस्य मेरिल केनेडी भी मौजूद रहीं। मेरिल ने कहा कि अमेरिका में विभिन्न देश अपना सस्ता चावल खपा रहे हैं, जिसके चलते देश के किसानों को बहुत संघर्ष करना पड़ रहा है। अमेरिकी किसान लंबे वक्त से शिकायत करते रहे हैं कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड से आने वाला सस्ता चावल उनके मार्केट को बर्बाद कर रहा है। चावल के दाम गिरते जा रहे हैं और स्थानीय किसान मुसीबत में हैं। ट्रंप ने कहा, “मैंने दूसरों से भी सुना है कि डंपिंग हो रही है। हम इसका ख्याल रखेंगे।”
इस साल की शुरुआत में ट्रंप पहले ही भारत से आने वाले कई सामानों पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगा चुके हैं। इसके पीछे की वजह बताई गई थी कि भारत अमेरिकी पर भारी भरकम टैरिफ लगाता है और रूस से तेल खरीदता है। इसके बाद अब चावल पर नया टैरिफ आने की पूरी आशंका है।भारत और कनाडा, दोनों देशों के साथ व्यापारिक बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। इस हफ्ते अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आने वाला है। कनाडा के साथ भी उत्तर अमेरिकी व्यापार समझौते (USMCA) को फिर से खोलने की बातें चल रही हैं। ट्रंप पहले भी कनाडा पर कई उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ की धमकी दे चुके हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed