अफवाहों के बीच त्रिशा कृष्णन का पहला पोस्ट, वेडिंग रिसेप्शन के बाद बोलीं- शुक्रिया


नई दिल्ली : तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विजय और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों निर्माता कलपति एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में साथ नजर आए, जिसके वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुईं। यह कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ जब विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल की शादी के बाद चेंगलपट्टू जिला अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है, जिससे दोनों कलाकारों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

इसी बीच त्रिशा कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की, जो रिसेप्शन के बाद सामने आई है। उन्होंने समारोह से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए अपनी टीम का धन्यवाद किया और लिखा कि वे हमेशा उनके लिए खास रहे हैं। इससे पहले विजय के बॉडीगार्ड का एक कथित पोस्ट भी चर्चा में आया था, जिसमें “सभी अफवाहों से ऊपर उठने का समय आ गया है” जैसा संदेश लिखा था, हालांकि बाद में वह पोस्ट हटा दिया गया।
त्रिशा और विजय तमिल सिनेमा की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने पहली बार 2004 में फिल्म घिल्ली में साथ काम किया था और बाद में तिरुपाची, आथी और कुरुवी जैसी फिल्मों में भी साथ दिखाई दिए। लगभग 15 साल के अंतराल के बाद दोनों 2023 में लोकेश कनगराज की फिल्म लियो में फिर से साथ नजर आए थे।



