सोना देवी विश्वविद्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, शोकसभा का आयोजन कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

0
Advertisements
Advertisements

घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय में आज झारखंड के महान जननेता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एक शोकसभा आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु जी के जाने से न सिर्फ झारखंड बल्कि देश की राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें और समस्त राज्यवासियों को उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने की शक्ति दे। प्रभाकर सिंह ने यह भी कहा कि शिबू सोरेन आजीवन पिछड़े, आदिवासी एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे और उनका जीवन सामाजिक न्याय की मिसाल रहेगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुलाब सिंह आजाद, सभी संकायों के विभागाध्यक्ष, सहायक प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभा में मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  केंद्रीय विद्यालय में NIOS परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे 4 छात्र पकड़े गए

Thanks for your Feedback!

You may have missed