हिमाचल के किन्नौर में दिल दहला देने वाला हादसा,


हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जिला के निचार उपमंडल के तहत जानी लिंक रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा भी शामिल हैं। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
एचपी 26बी 8999 नंबर की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।हादसे में 19 वर्षीय हिमेश कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, 42 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी नरेश कुमार निवासी जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, 47 वर्षीय सुषमा पत्नी रोशन लाल निवासी गांव ग्रांगे, तहसील निचार, जिला किन्नौर, 30 वर्षीय इंद्र लाल पुत्र हरि लाल निवासी गांम जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर, हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई।हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्राें में जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन जाती है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतर सड़कें बेहद खरनाक हैं, जहां बेहद सावधानी से वाहन चलाना पड़ता है।




