बढ़ती ठंड से राहत के लिए डीसी ने दिए नगर निकाय एवं प्रखंड क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों पर रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सरायकेला जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनज़र आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के मुखिया डीसी नीतीश कुमार सिंह द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों के मुख्य चौक–चौराहों, सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रमुख स्थलों, तथा भीड़–भाड़ वाले क्षेत्रों में रात्रिकालीन अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. ताकि ठंड से प्रभावित नागरिकों को प्रभावी राहत मिल सके. इस संबंध में डीसी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अलाव की व्यवस्था उपलब्ध कराएँ तथा सुनिश्चित करें कि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मौसम में गिरावट को ध्यान में रखते हुए अलाव स्थलों की संख्या एवं संचालन अवधि को भी परिस्थितियों के अनुसार बढ़ाया जाए. डीसी नितिश कुमार सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड के दौरान आवश्यक सावधानियाँ अपनाएँ और आवश्यकता होने पर उपलब्ध अलाव स्थलों का उपयोग कर स्वयं को सुरक्षित रखें.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गम्हरिया में होली के दिन महिला ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed