TMC की राज्यसभा सांसद मौसम नूर की कांग्रेस में घर वापसी

0
Advertisements
Advertisements

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने शनिवार (3 जनवरी, 2026) को कांग्रेस का दामन फिर से थाम लिया है. यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है जब राज्य में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं.कांग्रेस ने इसे ‘घर वापसी’ बताते हुए राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया। वहीं भाजपा ने इसे ‘सांसद की डकैती’ करार देते हुए इंडी गठबंधन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है। नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा था। उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा से लड़ने की संभावना जताई जा रही है।पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी की राज्यसभा सांसद मौसम नूर ने चुनाव से पहले की कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ने इसे ‘घर वापसी’ बताते हुए राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत दिया।वहीं भाजपा ने इसे ‘सांसद की डकैती’ करार देते हुए इंडी गठबंधन पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित है। नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा था। उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में मालदा से लड़ने की संभावना जताई जा रही है।मालदा सीट पर खान चौधरी परिवार का दबदबा रहा है। 1980 से 2005 तक गनी खान चौधरी यहां से लोकसभा पहुंचे। 2005 में उनके निधन के बाद भी परिवार का सियासी रसूख कम नहीं हुआ। मौसम नूर के चाचा गनी खान चौधरी इंदिरा गांधी सरकार में रेलमंत्री रहे। मौसम नूर की मां रूबी नूर सुजापुर सीट से दिन बार की विधायक रहीं।माना जा रहा है कि मौसम नूर के आने से मुस्लिम बहुल मालदा में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है। मौसम नूर मालदा के खान चौधरी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जयराम रमेश, महासचिव गुलाम अहमद मीर और पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने उनका स्वागत किया।नूर ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने मुझे फिर से कांग्रेस में काम करने का मौका दिया। यह मेरे लिए सम्मान की बात है। मौसम नूर लंबे समय से टीएमसी में खुद को हाशिए पर महसूस कर रही थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed