दिल्ली में सुरक्षा के कड़े पहरे, जबरदस्ती रंग लगाने पर भी मनाही

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आज होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। खासकर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि आम जनता सही से रंगों का यह त्योहार मना सके।
सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अकेले सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। साथ ही, दो कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। ताकि कानून का उल्लंघन करने वालों और हुड़दंग मचाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।जो भी लोग रॉन्ग साइड गाड़ी चलाएंगे उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी. CCTV  कैमरों से भी विशेष नजर रखी जाएगी. PCR कॉल पर तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है. होली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने साफ किया कि अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते पकड़ा जाता है, तो संबंधित वाहन के पंजीकरण मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि सड़क पर पैदल यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.होली के दिन हुड़दंग और नशे में ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के लिए शहरभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा. ट्रैफिक पुलिस 140 मेन चौराहों और रास्तों पर जांच नाके स्थापित करेगी. साथ ही 70 टीमें एल्कोमीटर के साथ तैनात रहेंगी, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों की तुरंत पहचान की जा सके. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नशे में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान के साथ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है. कानून तोड़ने वालों के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed