भारत बंद को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रांची में 1000 अतिरिक्‍त जवान तैनात

Advertisements
Advertisements

रांची:- केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ मजदूर संगठनों के भारत बंद काे विपक्षी दलों ने भी अपना समर्थन दिया है सड़क पर उतर कर विपक्षी दल के कार्यकर्ता भारत बंद में सहभागी निभाएंगे इसको लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए रांची में 1000 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान विधि व्यवस्था संभालेंगे रांची एवं हटिया रेलवे स्टेशन के अलावा बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड आदि पर भी विशेष नजर रहेगी भारत बंद के नाम पर उपद्रव करने वालों पर विशेष नजर होगी एसपी ने थानेदारों को अपने-अपने इलाके में विशेष गश्‍त लगाने का निर्देश दिया है हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गिरिडीह में भी पुलिस को अलर्ट किया गया है भारत बंद को विपक्ष ने समर्थन दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इससे पूर्व राज्‍य के अलग-अलग इलाकों में बंद की पूर्व संध्‍या पर मशान जुलूस निकाला गया विभिन्‍न दलों ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किया। लोहरदगा में भारत बंद को लेकर कांग्रेस, जेएमएम, भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल, सीपीआइ, सीपीआइएमएल के नेता एकजुट हैं इन्‍होंने संयुक्‍त बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की है बैठक में साफ तौर पर कहा गया है कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को जबरन किसानों पर थोपने की कोशिश की जा रही है तमाम विपक्षी दल इसका विरोध करते हैं। आंदोलन के साथ अपना विरोध दर्ज कराएंगे बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं दो दिवसीय प्रदर्शन के दौरान कृषि कानूनों के

Advertisements

You may have missed