MGM अस्पताल में तंबाकू लेकर घुसने वालों की खैर नहीं

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल की स्वच्छता को बरकरार रखने एवं यहां आने वाले मरीजों को बेहतर माहौल देने की बीड़ा उठा चुके होमगार्ड के जवानों की भूमिका सचमुच सराहनीय है. तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों का तंबाकू उत्पाद लेकर अस्पताल में प्रवेश करना अब आसान नहीं रह गया है. क्योंकि पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के बाद होमगार्ड के जवानों द्वारा लगातार सघन तलाशी अभियान चलाया जाता है और प्रतिदिन काफी मात्रा में खैनी, गुटखा, पान मसाला, पान, बीड़ी व लाइटर आदि जब्त की जा रही है जिससे पूर्व की भांति गंदगी नहीं फैल रही है.होमगार्ड के जवानों ने बताया कि अस्पताल परिसर में खैनी, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है. इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए इन्हें छिपाकर अस्पताल में लाने का प्रयास करते हैं, जिससे न केवल अस्पताल का वातावरण खराब होता है बल्कि मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. होमगार्ड के जवानों ने स्पष्ट किया कि यह जांच अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगातार और नियमित रूप से चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति अस्पताल परिसर में खैनी या गुटखा खाते हुए या लेकर जाते हुए पकड़ा जाता है, तो अधीक्षक के आदेशानुसार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने भी इस कार्रवाई को अस्पताल में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की दिशा में जरूरी कदम बताया. उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल को तंबाकू मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed