देवेंद्र फडणवीस-संजय राउत की इस तस्वीर ने मचाई सियासी खलबली

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: महाराष्ट्र में निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच एक फोटो ने हड़कंप मचा दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और संजय राउत की मुलाकात वाली तस्वीर सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है, इस सब के बीच उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत को सफाई देनी पड़ी है। दरअसल 2019 में शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन टूटने के बाद से संजय राउत कड़ी आलोचना करते आए हैं। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई तो निकाय चुनावों के बीच यह दोनों की मुलाकात सुर्खियों में आ गई।मुलाकात के दौरान सीएम फडणवीस ने सबसे पहले संजय राउत की तबीयत के बारे में जानकारी ली। कुछ दिन पहले संजय राउत ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें एक गंभीर बीमारी का पता चला है। डॉक्टरों ने उन्हें सख्त आराम और कम से कम सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने की सलाह दी थी। बीमारी के बाद संजय राउत ने खुद कहा था कि वे कुछ समय के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे, लेकिन उम्मीद से तेजी से स्वास्थ्य लाभ होने के कारण हाल के दिनों में वे सीमित कार्यक्रमों में उपस्थित होने लगे हैं। विवाह समारोह में उनकी मौजूदगी भी इसी सिलसिले का हिस्सा थी।हालांकि यह मुलाकात पूरी तरह एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान हुई, लेकिन दोनों नेताओं को एक साथ देखकर राजनीतिक अटकलें लगना स्वाभाविक है। शिवसेना (UBT) और भाजपा के बीच चल रहे सियासी तनाव के बीच ऐसी मुलाक़ातें अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। फिर भी यह मुलाक़ात सिर्फ शिष्टाचार तक सीमित रही. दोनों नेताओं की बातचीत भी स्वास्थ्य और सामान्य हालचाल पर आधारित थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed