भारतीय ट्रेन में सफर करने के बाद गदगद हुई ये विदेशी टूरिस्ट,

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक विदेशी महिला यात्री का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने भारतीय रेलवे की रात की ट्रेन में अपने अनुभव को साझा किया है। 25 वर्षीय इनेस फारिया (जिन्होंने दुनिया घूमने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी) ने ‘भारत में एक महिला के रूप में पहली रात की ट्रेन यात्रा’ शीर्षक से एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में उन्होंने अपने सकारात्मक अनुभव का विस्तार से वर्णन किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lost.with.ines नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, ‘मुझे लगा था कि यह बहुत अव्यवस्थित होगा। भारत में मेरी पहली स्लीपर ट्रेन थी और यह वास्तव में एक बहुत अच्छा अनुभव रहा। खुद को याद दिलाना है: हर बात के बारे में ज्यादा सोचना बंद करो।’ फारिया अपनी सहेली के साथ ट्रेन में चढ़ी और ट्रेन के गंदे होने की पूर्वधारणा होने के बावजूद, उसकी साफ-सफाई देखकर वह तुरंत प्रभावित हो गई। उन्होंने कहा कि, ‘हमारे बड़े बैगों के साथ कमरा थोड़ी छोटी पड़ गई थी, लेकिन उन्होंने हमें साफ चादरें और कंबल दिए। शौचालयों की हालत उतनी खराब नहीं थी, मुझे लगा था कि वे कहीं ज्यादा गंदे होंगे। ट्रेन बहुत साफ थी।’ फारिया ने कहा कि उन्हें रात में अच्छी नींद आई और उन्होंने उन यात्रियों की प्रशंसा की जो पूरी रात और यात्रा के दौरान सम्मानजनक और शांत रहे। वे बोलीं कि, ‘यह अनुभव बहुत अच्छा रहा और मेरी उम्मीद से कहीं बेहतर था। साथ ही, मुझे बहुत गहरी नींद आई।’

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed