मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 में गंदगी का अंबार, पिछले दो वर्षो से नही हटाया गया है डस्टबिन, भाजपा नेता विकास सिंह ने कसा तंज… तबादले के बाद कुर्सी में बने रहने वाले कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को भी लिया आड़े हाथ…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- लोगों में व्यापक गंदगी देखकर भाजपा नेता विकास सिंह ने सुरेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाकर कसा व्यंग । मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मानगो नगर निगम के द्वारा डस्टबिन रखा गया था दो वर्ष हो गया डस्टबिन अभी तक हटाया नहीं गया था स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर के नरकीय जीवन पूरी जानकारी दिया । मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने ब्यंग कसते हुए कहा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहे । मानगो नगर निगम जिंदाबाद । तबादले के बाद कुर्सी में बने रहने वाले कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव भी जिंदाबाद ।
विकास सिंह ने कहा कि रमणीक मानगो का हाल देखिए । कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव जी को केवल बिल्डिंग नजर आती है माल वसूलने के लिए । स्थानीय लोगों कैसे सुरक्षित रहे उसपर तनिक भी चिंता उन्हें नहीं है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आदित्यपुर में देर रात फायरिंग के बाद तनाव, एक युवक पर गोली का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed