अभिनेता अभिमन्यु सिंह के घर हुई 1.37 करोड़ की चोरी कांड का हुआ खुलासा

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई: मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित पॉश लोखंडवाला इलाके में बॉलीवुड अभिनेता अभिमन्यु सिंह के घर हुई करोड़ों की चोरी का मामला अब सुलझ गया है. ओशिवारा पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर और आदतन चोर को गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि पुलिस ने चोरी गए माल का लगभग 92 फीसदी हिस्सा भी बरामद कर लिया है.पुलिस के मुताबिक, यह चोरी 29 दिसंबर 2025 की रात को लोखंडवाला स्थित मैगनम टॉवर के बंगला नंबर 15 में हुई थी. आरोपी ने बड़ी चालाकी से बाथरूम की खिड़की के रास्ते घर में एंट्री की और सीधे अलमारी में रखी तिजोरी को ही उठा ले गया. उस तिजोरी में सोने, चांदी और हीरे के कीमती गहनों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नकद रकम रखी हुई थी. शुरुआती जांच में चोरी गए माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 37 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई थी.अधिकारी के अनुसार, अंधेरी (पश्चिम) के लोखंडवाला स्थित अभिनेता के बंगले में चोरी की घटना 29-30 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई। चोर बाथरूम की खिड़की से घर में घुसा और तिजोरी में रखे सोने, हीरे, चांदी के आभूषणों और अन्य कीमती सामान के साथ-साथ नकदी भी चोरी कर ले गया।
अभिनेता की 82 वर्षीय मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सहायता की मदद से मुंबई पुलिस की एक टीम ने पालघर के एक इलाके में चोर का पता लगाया और इलाके में दो दिनों की निगरानी के बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed