सोसायटी की लिफ्ट में 2 घंटे फंसी रही महिला, उल्टी दिशा में दौड़ी थी लिफ्ट

0
Advertisements
Advertisements

उदयपुर: उदयपुर में एक अपार्टमेंट में महिला करीब, दो घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही। महिला लिफ्ट से ऊपर की मंजिल से नीचे आ रही थी। एकाएक तेज स्पीड से रिवर्स चल पड़ी और छत पर दीवार से टकराई। ड्रिल मशीन से दीवार को तोड़कर महिला को बाहर निकाला गया।घटना मंगलवार सुबह 8:20 बजे न्यू आरटीओ कार्यालय के सामने स्थित अमर विलास अपार्टमेंट की है। छठी मंजिल पर रहने वाली भाग्यश्री का बेटा स्कूल आईकार्ड भूल गया तो वापस देने के लिए महिला लिफ्ट से जा रही थी। महिला ने लिफ्ट में ग्राउंड फ्लोर जाने के लिए बटन दबाया। भाग्यश्री ने कहा- नीचे चली लिफ्ट एकाएक तेज स्पीड से ऊपर की तरफ चली गई और दीवार से जा टकराई।लिफ्ट की लाइट, डस्ट, सामान महिला पर गिरा भाग्यश्री ने कहा- लिफ्ट टकराने के साथ ही लाइट, डस्ट और अन्य सामान टूटकर उस पर गिर गया। महिला ने अंदर से आवाज लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अपार्टमेंट की छत सातवीं मंजिल पर लिफ्ट जाकर दीवार से टकराई थी। ऐसे में वहां कोई नहीं था।नौकरानी ने आवाज सुनकर लोगों को बताया महिला के शोर के बीच कुछ समय बाद छठी मंजिल पर एक नौकरानी गुजर रही थी तो उसे आवाज सुनाई दी। बाद में उसने वहां मौजूद लोगों को बताया। इस बीच भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन पता नहीं चल रहा था कि महिला किस जगह फंसी हुई है।
बाद में पता चला महिला छत की मंजिल पर फंसी है। इस पर लोग छत पर गए और देखा तो दीवार ही मिली। बाद में ड्रिल मशीन मंगाई और महिला की आवाज के आधार पर दीवार को तोड़ा गया। इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed