टाइम तो कभी खराब नहीं था…’ तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल


Mumbai : राजपाल यादव ने जबसे तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है, तबसे वो लाइमलाइट में बने हुए हैं.एक्टर इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस बीच सोनू सूद से लेकर गुरमीत चौधरी तक ने मदद का हाथ बढ़ाया है.इसी बीच राजपाल यादव का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.राजपाल यादव ने आगे कहा,’टाइम तो उसको खराब बोलते हैं, अगर आप टाटा अस्पताल में चले गए.टाइम उसको खराब बोलते हैं कि एक मोटरसाइकिल निकल गई और दोनों पैर टूट गए.टाइम खराब उसको बोलते हैं कि आधा शरीर उठ नहीं रहा है.’एक्टर ने कहा,’जो आदमी बोल सकता है, बैठ सकता है, उठ सकता है, वो आदमी ब्लेस्ड है और उसका टाइम अच्छा ही है चाहे वो जेल में हो, चाहे वो बेल में हो,चाहे कहीं हो.’सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.कई सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि राजपाल यादव अच्छे आदमी हैं, बस उनका वक्त बुरा चल रहा है.वहीं, कई फैंस इस वीडियो को देख इमोशनल होते दिखे.




