T20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका

0
Advertisements
Advertisements

मुम्बई : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए दोनों टीमों का ऐलान पहले ही हो चुका है। लेकिन अब सीरीज शुरू होने से पहले ही अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है, जब तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और बल्लेबाज टोनी डी जोरजी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। जोरजी भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भी नहीं खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीकी टीम को 9 दिसंबर (मंगलवार) से भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है. टी20 सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की टेंशन खिलाड़ियों की इंजरी ने बढ़ा दी है. बल्लेबाज टोनी डी जोरजी और तेज गेंदबाज क्वेना म्फाका आगामी टी20 सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे. टोनी डी जोरजी को भारत के खिलाफ रायपुर वनडे में बल्लेबाजी करते समय दाईं जांघ के हिस्से में दर्द हुआ और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था.टोनी डी जोरजी की चोट ज्यादा गंभीर है और वह घर वापस लौटेंगे. उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी का चयन नहीं किया गया है. युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी अपनी लेफ्ट हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. इसलिए वो भी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह फास्ट बॉलर लुथो सिपामला (Lutho Sipamla) को टीम में शामिल किया गया है.उधर टोनी डी जोरजी के अलावा नांद्र बर्गर भारत के खिलाफ 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में सेलेक्शन के लिए अनुपलब्ध थे. रायपुर वनडे के दौरान बर्गर को गेंदबाजी करते समय दाईं जांघ में दर्द महूसस हुआ. शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों की स्कैन रिपोर्ट आई थी, जिसमें चोट की पुष्टि हुई. इसलिए दोनों को तीसरे ODI से बाहर कर दिया गया.भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए लय बनाने का मौका होगा. इसके बाद दोनों टीम्स के बीच 11 दिसंबर को दूसरा टी20 मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में आयोजित किया जाना है.तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर होगा, जो हमेशा खिलाड़ियों और फैन्स दोनों को रोमांचित करता है. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा, जहां पिच और हालात दोनों टीमों की रणनीति में बड़ा रोल निभाएंगे. इसके बाद 19 दिसंबर को अहमदाबाद में अंतिम टी20 मुकाबला होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed