बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत की कहानी


बेंगलुरु: बेंगलुरु के राममूर्ति नगर से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासे हुए है. शुरुआती तौर पर कहां जा रहा था कि महिला की मौत आग लगने से हुई है. लेकिन से सच नहीं है. इस मामले में मृतका के पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में एक ऐसी खौफनाक साजिश को अंजाम देने की बात कबूल की है जिसे सुनकर इलाके के लोग दंग हैं.शव मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194(3)(iv) के तहत अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान साइंटिफिक तरीकों और टेक्निकल सबूतों का इस्तेमाल करके पुलिस ने आरोपी की पहचान की। उसका नाम करनाल कुरई है, जो पीड़ित के घर के बगल वाले घर में रहता था।पूछताछ करने पर कुराई ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह 3 जनवरी को रात करीब 9 बजे एक स्लाइडिंग खिड़की से महिला के घर में सेक्शुअल फेवर लेने के इरादे से घुसा था। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती उसका मुंह और नाक तब तक दबाए रखा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। इस हाथापाई में पीड़िता को चोटें भी आईं और खून भी बहा।पुलिस ने बताया कि सबूत मिटाने की कोशिश में आरोपी ने पीड़ित के कपड़े और दूसरे सबूत वाली चीजें बेडरूम के गद्दे पर रखीं और मौके से भागने से पहले उनमें आग लगा दी। भागते समय उसने पीड़ित का मोबाइल फोन भी चुरा लिया।इकबालिया बयान और सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 64(2), 66, और 238 (सबूतों को नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।




