तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर डिवाईडर से जा टकराई, कार चालक की मौत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइंयाडीह लकड़ी टाल के पास शनिवार देर रात एक बजे एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराकर डिवाईडर से जा टकराई. इस घटना में कार चालक 29 वर्षीय मोहित कुमार सिंह की मौत हो गई. मोहित बागुनहात बस्ती रोड नंबर एक क्वार्टर नंबर 38 का रहने वाला था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस मामले में मृतक के पिता प्रभुनाथ सिंह के बयान पर अज्ञात ते खिलाफ तेजी एवं लापरवाही से से गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मोहित दो भाई में छोटा था. वह टाटा स्टील का ठकेदार भी था. मोहित के चाचा अनूप ने बताया कि मोहित जय माता दी इंटरप्राइजेज का संचालक था. शनिवार वह अपने कार से देर रात वापस घर लौट रहा था. भुईंयाडीह लकड़ी टाल के समीप एक ट्रक बीच सड़क पर यू टर्न ले रही थी. ट्रक वाले की लापरवाही से मोहित की कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया जबकि मोहित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई है.

Advertisements
See also  झारखंड के CM हेमंत सोरेन का पत्नी कल्पना के लिए भावुक संदेश: “आप मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं”

Thanks for your Feedback!

You may have missed