अपने किराएदार को हवस का शिकार बनाना चाहा अपराधी कादिम खान और डॉली परवीन का बेटा, हुआ गिरफ्तार गया जेल

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में मुस्लिम बस्ती निवासी अपराधी कादिम खान और डॉली परवीन के पुत्र अमन खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. बता दें आरोपी का पूरा परिवार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है. अब बेटे की इस घिनौनी करतूत से मुस्लिम बस्ती में चर्चा का विषय बना हुआ है.
आदित्यपुर पुलिस के अनुसार घटना 17 फरवरी की शाम करीब 6:00 बजे की है. अमन खान ने अपने ही घर में बतौर किराएदार रह रही एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की. महिला ने जब विरोध करते हुए शोर मचाना शूरू किया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अमन को पकड़ लिया और उसे आदित्यपुर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी अमन खान का बैकग्राउंड अपराध से जुड़ा रहा है. उसके पिता कादिम खान और मां डॉली परवीन पहले से ही कई गंभीर मामलों में संलिप्त रही हैं और वर्तमान में जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहे हैं. विशेष रूप से मां डॉली परवीन को इलाके में एक कुख्यात ड्रग पेडलर के तौर पर पहचान है. थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि आरोपी को न्यायिक
हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की
संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed