खरसावां के राज परिवार ने धूम धाम से मनाया दुर्गापूजा, पिछले 250 वर्षो से 15 पुश्तों से होती आ रही है पूजा, राज घराने से सारे परिवार होते है पूजा में शामिल…

0
Advertisements

सरायकेला :- कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला जिले का राज खरसावां परिवार पिछले तकरीबन 250 वर्षों और लगभग 15 पुश्तों से दुर्गा पूजा- विजयदशमी मना रहा है. इस साल भी खरसावां राज परिवार के सदस्यों ने अपनी लगभग 250 सालों से और 15 पुश्तों से चलती आ रही परंपरा का पूरे विधि विधान से निर्वहन किया है. बता दें कि राज परिवार खरसावां के हर सदस्यगण भारत के विभिन्न राज्यों से आकार पूजा में सम्मिलित होते हैं. यह पूजा सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक चलती है. इस पूजा को देखने के लिए खरसावां वासी राजमहल पहुंचते हैं. बता दें कि दुर्गा पूजा में खरसावां राजमहल को सुंदर आकृति के रूप में सजाया जाता है.

Advertisements
Advertisements

विजयदशमी के शुभ अवसर पर राजमहल खरसावां में अस्त्र-शस्त्र की पूजा होती है. इस वर्ष भी इस पौराणिक पूजा में सम्मिलित खरसावां के राज परिवार के खरसावां के राजा साहब गोपाल नारायण सिंहदेव, खरसावां की राजमाता विजयलक्ष्मी देवी, उमा सिंहदेव, खरसावां की रानी साहिबा अपराजिता सिंहदेव, खरसावां की राजकुमारी मीनाक्षी सिंहदेव, तपासहनी सिंहदेव, निशु सिंहदेव, युवराज आनंद सिंहदेव, कुंवर अनूप सिंह देव, अभिषेक सिंहदेव, अमरेश सिंहदेव, राजकुमार देवराज सिंहदेव, राजकुमार प्रद्युमन सिंहदेव, रुपुदावन सिंहदेव, सुमित सिंहदेव सम्मिलित हुए और खरसावां वासियों के साथ धूमधाम से दशहरा मनाया. जिसको लेकर खरसावां में पूजा की धूम रही.

See also  छह साथियों के एनकाउंटर पर भाकपा का 10 जुलाई को कोल्हान बंद

Thanks for your Feedback!

You may have missed