दीक्षांत समारोह की तैयारियाँ अंतिम चरण में माननीय  कुलपति महोदया ने सभी कमिटियों के साथ बैठक की

0
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 19 नवंबर 2025 को XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। माननीय कुलपति महोदया प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन में समारोह की सभी तैयारियाँ अब अपने अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय की सभी समितियाँ पूरे उत्साह, समर्पण और तत्परता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल, सुगठित एवं गरिमामय बनाया जा सके।
इस वर्ष के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाने हेतु महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
समारोह में विभिन्न संकायों की कुल 1061 छात्राओं को उपाधियाँ प्रदान की जाएँगी। इसमें स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल कार्यक्रमों की 800 छात्राएँ तथा स्नातक एवं स्नातक वोकेशनल कार्यक्रमों की 261 छात्राएँ शामिल हैं।

रैंक धारकों की उपलब्धियाँ भी इस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेंगी जिनमें स्नातकोत्तर एवं स्नातकोत्तर वोकेशनल (बैच 2023–2025) की 24 रैंक धारक छात्राएँ तथा स्नातक वोकेशनल (बैच 2022–2025) की 17 रैंक धारक छात्राएँ सम्मानित की जाएँगी।
सत्र 2022–2025 की ओवरऑल स्नातक वोकेशनल टॉपर बीसीए विभाग की छात्रा सोमा बेरा हैं। उन्हें समारोह में ‘ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएट’ का सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, रेखा झा एक्सीलेंस अवार्ड फॉर इकोनॉमिक्स से श्रद्धा सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। डॉ रेखा झा के पति श्री वरुण झा ने दिवंगत पत्नी की स्मृति में प्रतिवर्ष अर्थशास्त्र विषय की स्नातकोत्तर टॉपर को स्वर्ण पदक एवं एक लाख की राशि देने का प्रावधान किया है। बालिका शिक्षा हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए विश्वविद्यालय परिवार आभारी हैं।

पिछले वर्ष की ही भांति इस वर्ष के दीक्षांत समारोह की भी विशेषता महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय माननीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी की गरिमामयी उपस्थिति होगी।
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह छात्राओं की शैक्षणिक उपलब्धियों, विश्वविद्यालय की प्रगतिशील सोच और समाज के प्रति उसके दायित्व को पुनर्स्थापित करने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय प्रशासन आशा करता है कि यह ऐतिहासिक आयोजन छात्राओं के भविष्य को नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करेगा। इस बैठक में कुल सचिव डॉ सलोमी कुजूर, परीक्षा नियंत्रक डॉ० रमा सुब्रमण्यन प्रोक्टर एवं मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार साहु, वित्त पदाधिकारी एवं विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, वाणिज्य संकायाध्यक्ष दीपा शरण, पूर्व कुलसचिव प्रो० राजेन्द्र कुमार जायसवाल ,सभी विभागाध्यक्ष, सभी शिक्षकगण r

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed