आदित्यपुर के वार्ड 31 की जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर, पार्षद रिंकू राय ‘रिसोर्ट पॉलिटिक्स’ में व्यस्त…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 31 की जनता इन दिनों भारी परेशानी के बीच जीवन जीने को मजबूर है। वार्ड के रोड नंबर 11 में नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बन गया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है, लेकिन इस गंभीर समस्या की ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाले की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल गया है और कई दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन प्रशासन और वार्ड पार्षद की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए जब पार्षद रिंकू राय को फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव तक नहीं किया। इससे वार्ड की जनता में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब इलाके में इतनी बड़ी समस्या खड़ी है, तब पार्षद जनता की समस्या सुनने के बजाय “रिसोर्ट पॉलिटिक्स” में व्यस्त हैं।

नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से आसपास के घरों के लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी गंभीर बन गई है।

वार्ड के लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नाले की सफाई कराकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके। साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि राजनीतिक गतिविधियों में उलझकर जनता को परेशानी में छोड़ देना चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed