नवनियुक्त कर्मचारियों ने टी.आर. एफ. यूनियन अध्यक्ष एवं महामंत्री का किया जोरदार अभिनंदन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टी.आर. एफ. कंपनी के नवनियुक्त कर्मचारियों का समूह यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय एवं महामंत्री एम.एच. हीरामानेक को माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों ने प्रबंधन एवं यूनियन का आभार जताया एवं भविष्य में पूरी निष्ठा से अपना योगदान देने का प्रण लिया। यूनियन के महामंत्री  एम.एच. हीरामानेक ने सभी कर्मचारियों को धैर्य रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कंपनी के सभी कर्मचारियों के धैर्य एवं निष्ठा का परिणाम है कि कंपनी आज सही दिशा की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने माननीय  राकेश्वर पाण्डेय जी का आभार प्रकट किया एवं कहा सम्पूर्ण टी.आर. एफ. परिवार कंपनी को बुरे दौर से बचाने के लिए अध्यक्ष महोदय का सदा ऋणी रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए  राकेश्वर पाण्डेय जी ने कहा कि सभी लोगों के निष्ठा एवं सहयोग से कंपनी अब बुरे हालात से ऊबर कर अपनी पुरानी साख की ओर अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक  ऊमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कंपनी में हर तरफ रौनक दिखने लगा है, उनके मार्गदर्शन में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर काफी निवेश किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में कंपनी की रूप रेखा ही बदल गई है। पाण्डेय जी ने कहा कि कंपनी को बचाने एवं वर्तमान दशा में लाने के लिए प्रबंधन के शीर्ष नेतृत्व का हम सभी को आभार मानना चाहिए। आज कंपनी परिसर एवं काँलोनी में हो रहे बदलाव से सभी कर्मचारियों में खुशी है। ऐसे बदलाव से कर्मचारियों के दिलो में कंपनी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सबसे जरुरी है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित कार्य करें एवं परिवार के साथ खुशी से रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करें।

See also  परसुडीह के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, देशी पिस्तौल बरामद, आरोपी फरार

इस कार्यक्रम का संचालन प्रिया महतो ने किया। धन्यवाद ज्ञापन  मनीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में  ध्रमेन्द्र कुमार सिंहा, संजय कुमार, ध्रमेन्द्र कुमार, संजीत कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, शालू महतो, निशांत कुमार, लक्ष्मण कुमार, किशोर कुमार, आनंद कुमार, अजय उपाध्याय, गजेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, संजय प्रमाणिक, हेमंत कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed