स्थानीय निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव अदालत में हुए उपस्थित , अदालत के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया, इस मामले की विस्तृत सुनवाई अब 10 सितंबर को
Advertisements

Advertisements

Saraikela :- झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव और नगर विकास सचिव अदालत के समक्ष सशरीर उपस्थित हुए. जस्टिस आंनद सेन की अदालत ने न्यायालय के आदेश के बाबजूद ससमय चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई. साथ ही सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को अदालत के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है. अब अदालत इस मामले की विस्तृत सुनवाई 10 सितंबर को करेगा. बता दें कि इस संबध में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से अवमानना याचिका दायर की गई है.
Advertisements


Advertisements


