रांची यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम में पहुंचे थे राज्यपाल, कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री का तस्वीर हटाया, राजनीति गरमाई…

0
Advertisements
Advertisements

रांची :-  झारखंड में एक बार फिर से राजनीति गरमा गई है। मामला रांची यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में लगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर को हटाने का है।  झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इसे मुख्यमंत्री और आदिवासियों का अपमान बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने इसे सरकार, मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति दुर्भावना पूर्ण कृत्य करार देते हुए उसकी निंदा की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

झामुमो नेता विनोद पांडेय ने सीपी राधाकृष्णन के कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी प्रमुख अखबारों ने इस खबर को प्रमुखता से जगह दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर चाहे राजभवन के इशारे पर हटाई गई हो या इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों का हाथ हो, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सवाल केवल मुख्यमंत्री का नहीं है बल्कि यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यह बर्दाश्त नहीं करेगा। यह अस्मिता पर हमला है।

मामला दरअसल 1 अक्टूबर का है। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में भारत स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल के आने से पहले राजभवन के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मुख्यमंत्री की तस्वीरें हटवा दी गई। हालांकि बाद में कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर लगा दी गई।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed