बाप ने मासूम बेटे को इसलिए क्रूरता से मारा….

0
Advertisements
Advertisements

यूपी : यूपी के फिरोजाबाद के मोहल्ला जिजौली में सोमवार को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता ने बेटे मयंक के शव को घर में ही एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और भाग निकला। पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के साथ लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था।पुलिस को छानबीन के दौरान आरोपी पिता राजेश के घर के पीछे खाली प्लॉट में हत्या में इस्तेमाल हंसिया और खून से सना एक बोरा बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि हत्यारोपी राजेश ने इसी वजह से योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक मयंक की मां उर्मिला देवी निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। परिवार में पति राजेश कुमार राजपूत, 16 वर्षीय बेटी महिमा और 12 वर्षीय बेटा मयंक राजपूत थे। उर्मिला के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जब वह स्कूल से घर लौटीं तो सीढ़ियों से लेकर कमरों और रसोई तक फर्श और दीवारों पर खून बिखरा था.हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने के लिए फर्श को साफ करने और बक्से को पानी से धोने की भी कोशिश की थी। पत्नी का आरोप है कि पति राजेश ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। लंबे समय से संपत्ति को लेकर उससे विवाद चल रहा था। बेटी महिमा के ट्यूशन जाने का इंतजार कर रहा था ताकि मयंक घर में अकेला रहे। बेटी के जाते ही उसने मयंक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा स्कूल ड्रेस बदलने के बाद रसोई में खाना लेने ही गया होगा तभी हत्यारे ने उस पर हमला किया। वह स्कूल से आकर सबसे पहले खाना खाता था। हत्यारे ने उसे खाना तक नहीं खाने दिया।मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में मयंक का शव नहीं मिला था। घर में चप्पा-चप्पा छानने के दौरान पुलिस ने दीवारों और फर्श पर बिखरे रक्त के निशानों का एक रूटमैप तैयार किया। इन निशानों का पीछा करते हुए पुलिस स्टोर रूम में रखे बक्से तक पहुंची, जिसमें ताला लगा था। ताला तोड़ने पर अंदर मयंक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed