जिस एपस्टीन की फ़ाइलों ने पूरी दुनिया को हिलाया

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: Epstein Files ने अमीर, रसूखदार और प्रभावशाली लोगों के चरित्र की वो परतें उतार दी हैं, जो एक सामान्य आदमी कभी सोच भी नहीं सकता. जिन लोगों को समाज अपना ”रोल मॉडल” मानता था, वो सब किसी ना किसी मोड़ पर Jeffrey Epstein से मिले, उसके करीब रहे और उसके नेटवर्क का हिस्सा बने. यही वजह है कि ये मामला आज सिर्फ एक संगठित अपराध का नहीं, बल्कि ये भरोसे के टूटने का मामला है.जेफरी एपस्टीन अमेरिका का एक अमीर फाइनेंसर था, जिस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर आरोप लगे थे। साल 2019 में उसकी गिरफ्तारी हुई, लेकिन ट्रायल से पहले ही न्यूयॉर्क की जेल में उसकी संदिग्ध मौत हो गई। इसके बाद से ही यह मामला साजिशों और सवालों से घिर गया।Epstein Files दरअसल अमेरिका के न्याय विभाग, FBI और अदालतों से जुड़े उन दस्तावेजों का संग्रह हैं, जो एपस्टीन केस की जांच के दौरान तैयार हुए थे। इनमें गवाहों के बयान, ईमेल, यात्रा रिकॉर्ड, संपर्क सूची, कोर्ट फाइलिंग्स और जांच से जुड़े कई अहम दस्तावेज शामिल हैं। हाल ही में अदालत के आदेश पर इन फाइलों का एक हिस्सा सार्वजनिक किया गया है।इन दस्तावेजों में एपस्टीन के संपर्कों का जिक्र है, जिनमें कई प्रभावशाली लोग, कारोबारी, राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल बताई गई हैं। हालांकि, विशेषज्ञ साफ कह रहे हैं कि किसी का नाम फाइल में होना अपराध साबित नहीं करता। कई नाम सिर्फ संपर्क या यात्रा के संदर्भ में दर्ज हैं।Epstein Files को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे, लीक लिस्ट और सनसनीखेज पोस्ट वायरल हो रही हैं। लेकिन फैक्ट-चेक करने पर कई दावे भ्रामक या अधूरे निकल रहे हैं। अमेरिकी एजेंसियां भी लोगों से अपील कर रही हैं कि अफवाहों पर भरोसा न करें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed