बिहार में अब भी दिख रहा ताउ ते का असर

Advertisements
Advertisements

बिहार :-ताउ ते तूफान का प्रभाव बिहार में अभी भी दिख रहा है। तूफान के प्रभाव के कारण पटना, गया, भागलपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर में 3 दिनों में 22 MM से लेकर 90 MM तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। राजधानी पटना में 3 दिनों के अंदर लगभग 85 MM बारिश हुई है। इसकी वजह से दिन के साथ ही रात के तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवाती हवा पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए पूर्वी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक सक्रिय है, साथ ही ट्रफ रेखा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से होते हुए झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम तक जा रही है। इसकी वजह से बिहार के पूर्वी हिस्से में हल्की एवं मध्य बारिश के आसार हैं, जबकि हवा का रुख उत्तर पश्चिम और उत्तर दक्षिण होने की वजह से दक्षिण मध्य और उत्तर मध्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे आद्रता बढ़ेगी। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।

हालांकि शुक्रवार को बिहार के 22 जिलों में आसमान में बादल छाए रहे और पूर्वी कटिहार, भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, मधेपुरा में मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ आसमान में बादल छाने से 2 से 5 किमी तक पूर्व की दिशा से चलने वाली हवा और 80 फीसदी अधिक आद्रता की वजह से पटना नालंदा, नवादा, सीवान, छपरा, पूर्वी पश्चिमी चंपारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी सहित राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी भी हुई है। पटना में ही 24 घंटे के अंतराल में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। इसके बावजूद पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में अधिकतम न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा है।

See also  वैशाली में सोशल मीडिया रील विवाद: पति ने पत्नी अंजलि की गला घोंटकर हत्या

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 12 घंटे के दौरान 21 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार सुस्त होने से गर्मी का एहसास होगा।

 

Advertisements

You may have missed