रात 10 बजे विसर्जन जुलूस सम्पन्न कराने और अखाड़ा कमेटियों से समय का पालन कराने का आग्रह जिला प्रशासन की, 27 को नवमी और 28 को दशमी मनेगी, दिए गए कई निर्देश, 21 को मनेगी ईद

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर थाना में रामनवमी और ईद को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया. बैठक का संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने की. बैठक में अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह मौजूद रहे. अन्य अतिथियों में केंद्रीय शांति समिति के सदस्य अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व डीएसपी सरयू राय, भगवान सिंह, गणेश चौधरी, मनोज पासवान, भुगलु सोरेन, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष डीसी मुखी, महासचिव श्रीराम ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ जे एन दास, सदर अब्दुल वाहिद, खुर्शीद आलम, नूर जहां, छबि महतो,  नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान आदि मौजूद रहे. बिजली विभासग के प्रतिनिधि के रूप में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी अंकित सिंह, पूर्व कर्नल आरपी सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, रमन चौधरी, अमरजीत मेहता, धर्मनाथ शर्मा, दीपक महतो, अरविंद हीरा, ब्रजेशपति तिवारी आदि मौजूद रहे.

* मुख्य मुद्दा :
रामनवमी 27 को और विसर्जन जुलूस 28 मार्च को होगा. जबकि मुस्लिम भाइयों का ईद 21 मार्च को मनेगी. मुस्लिम बस्ती में सुबह 8:45 बजे ईद की नमाज अदा होगी. समय पर अखाड़ा से विसर्जन जुलूस का झंडा निकालने पर चर्चा हुई. अखाड़ा समितियों ने स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की. जगह जगह फैले कचरों को नियमित रूप से उठाव करने की मांग की. जुलूस के दौरान अखाड़ा समिति के वोलेंटियर्स के अलावा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने की मांग उठी. अखाड़ों में मांग के अनुरूप जल टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी. इस दौरान सभी अखाड़ा कमेटियों से 4 बजे विसर्जन जुलूस निकालने का आग्रह किया गया, इस बार रात्रि 10 बजे तक जुलूस सम्पन्न करा लेने आग्रह अखाड़ा कमेटियों से किया गया. गणेश चौधरी ने गम्हरिया में मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर सेवा करने की परंपरा को बदल कर पर्किंग में सेवा शिविर लगाने का आग्रह किया. सीओ ने लाल बिल्डिंग चौक से 50 मीटर दूरपर सेवा शिविर लगाने का आग्रह किया. फुटबॉल मैदान में सार्वजनिक रूप से अखाड़ा कमेटी शस्त्र आदि का प्रदर्शन करेगी, बेहतर खिलाड़ियों और  केंद्रीय रामनवमी समिति पुरस्कृत भी करेगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed