सरायकेला में समारोह पूर्वक डीसी ने फहराया तिरंगा, प्रस्तुत किया विकास कार्यो का खाका

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर सरायकेला के भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन संपन्न हुआ. डीसी नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. इससे पूर्व एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने डीसी का औपचारिक अभिनंदन किया,  जिसके बाद दोनों वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया. समारोह में इस वर्ष कुल नौ टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया. बैंड दल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सरायकेला एवं राजनगर की छात्राओं ने भाग लिया, जिनकी प्रस्तुति से समारोह में चार चांद लग गया.  विशेष आकर्षण जोड़ा. अपने संबोधन में डीसी ने उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किया. उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 1 लाख 82 हजार 450 राशन कार्डधारी परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रति माह 5 किलो अनाज निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है. पीवीटीजी के 4 हजार 320 परिवारों को डोर-टू-डोर खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत संचालित 12 केंद्रों में प्रतिदिन औसतन 1 हजार 800 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत 18 हजार 640 और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत 6 हजार 215 छात्रों को लाभान्वित किया गया है. साइकिल वितरण योजना के तहत 9 हजार 870 छात्र- छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई है. सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 7 हजार 540 लाभुकों को सहायता दी गई है. स्वास्थ्य सेवाओं की चर्चा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि बीते वर्ष 21 हजार 360 संस्थागत प्रसव कराए गए हैं. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 1 हजार 125 मरीजों को आर्थिक सहायता दी गई है. आयुष्मान भारत योजना के तहत 52 हजार 480 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं और 4 हजार 310 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ है. उन्होंने बताया कि आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 14 हजार 275 आवास पूर्ण किए गए हैं जबकि शहरी क्षेत्र में 2 हजार 180 आवास स्वीकृत हुए हैं. स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को ओडीएफ प्लस की दिशा में आगे बढ़ाते हुए 98 प्रतिशत परिवारों को शौचालय सुविधा से जोड़ा गया है. जबकि जल जीवन मिशन के तहत अब तक 1 लाख 12 हजार 600 घरों को नल-जल कनेक्शन से आच्छादित किया गया है. मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष में 32 लाख 75 हजार मानव दिवस सृजित किए गए हैं, जिनमें 48 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की रही है. महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या 5 हजार 840 है, जिनसे 62 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं. बैंक लिंकेज के माध्यम से 48 करोड़ रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया है. फूलो- झानो आशीर्वाद योजना के तहत 3 हजार 215 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में 22 हजार किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं. 3 हजार 420 किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराए गए हैं. 1 हजार 150 सोलर पंप वितरित किए गए हैं. पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र में 2 हजार 300 लाभुकों को सहायता प्रदान की गई है. वहीं सड़क निर्माण के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 186 किलोमीटर सड़क का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है. ग्राम सेतु योजना के तहत 27 पुल-पुलियों का निर्माण पूरा हुआ है. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने नागरिकों से संविधान की भावना के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिले के विकास में सहयोग की अपील की. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, आवास योजना और उद्यमिता विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने जिला वासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई और भरोसा दिलाया कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. समारोह के दौरान 12 विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें विकास योजनाओं, सामाजिक जागरूकता अभियानों और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली. झांकियों ने देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया. कार्यक्रम के अंत में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया. साथ ही उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत करने वाले विभाग को भी पुरस्कृत किया गया.  उत्कृष्ट झांकी के लिए समाज कल्याण विभाग और दूसरे स्थान के लिए परिवहन विभाग की झांकी रही वहीं तीसरे स्थान पर JSLPS रही. परेड में पहले स्थान पर SSB रांची, दूसरे स्थान पर कस्तूरबा राजनगर और सरायकेला बैंड संयुक्त रूप से रही वहीं महिला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed